Pappu Yadav Arrested News | Bharat Ki Baat Batata Hoon | पप्पू यादव को Police ने क्यों उठाया? Bihar

  • 16:24
  • प्रकाशित: फ़रवरी 07, 2026

Pappu Yadav Arrested News | Bharat Ki Baat Batata Hoon | बिहार की राजनीति में शुक्रवार रात उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पुलिस उनकी पटना स्थित आवास पर पहुंची। एसपी की अगुवाई में पांच थानों की पुलिस टीम देर रात करीब 11 बजे घर पहुंची, जिसके बाद इलाके को छावनी में बदल दिया गया। पप्पू यादव ने रात में पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया, वहीं बाहर उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस गाड़ी पर चढ़ गए। घंटों चले ड्रामे के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू हुई तो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें बेऊर जेल की बजाय PMCH अस्पताल में न्यायिक हिरासत में इलाज दिया जाएगा। सोमवार को उनके वकील जमानत याचिका दायर करेंगे। 

संबंधित वीडियो