सोशल मीडिया पर Viral होने का सीक्रेट क्या है? कंटेंट क्रिएटर ने बताया एनडीटीवी का Yuva समिट (NDTV Yuva 2026) आज मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. इस मंच पर खेल, मनोरंजन, बिजनेसमैन, तकनीक और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं. दरअसल, एनडीटीवी युवा महज युवाओं का सम्मेलन नहीं है, यह एक ऐसा मंच है जहां भारत के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग, सबसे मुखर आवाजें और सबसे प्रेरणादायक बदलाव लाने वाले लोग एक साथ आकर अपने विचार रखते हैं. इसी बीच जानी-मानी कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर अनुभवी यादव भी इस समिट में शामिल हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स दीं.