Patna Latest News in Hindi: बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 31 साल पुराने मामले में जमानत खत्म होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पप्पू यादव शुक्रवार रात पटना पहुंचे थे और घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पटना में जमकर हंगामा हुआ। पप्पू यादव ने कहा कि वह पुलिस के साथ नहीं जाएंगे। शनिवार को सीधे कोर्ट पहुंचेंगे। हालांकि, पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तार करने पर अड़े रहे। इस दौरान पप्पू यादव ने हाउस अरेस्ट करने की बात भी कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी। ऐसे में पटना में जमकर हंगामा हुआ।