दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. साफ-सुथरी छवि के डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वह जीप पर खड़े होकर प्रचार करने की जगह पैदल प्रचार करना ज्यादा पसंद करते हैं. वह हर दिन छह से आठ घंटे की पदयात्रा कर रहे हैं.