किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई नेता गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे

संयुक्त किसान मोर्चा नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र सरकार (Centre Govt) किसान आंदोलन (Farmers Protest) को दिल्ली के विभिन्न सीमा क्षेत्रों से हटाकर जींद स्थानांतरित करवाना चाहती है, किंतु उसकी चाल को किसान कामयाब नहीं होने देंगे. टिकैत ने यहां जींद और नरवाना के बीच स्थित खटकड़ टोल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन को जींद के आस-पास शिफ्ट करवाना चाहती है. दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसानों का धरना वहीं पर जारी रहेगा. जो केंद्र सरकार की चाल है उसको कामयाब नहीं होने देंगे. हम दिल्ली को किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे.''

संबंधित वीडियो