अमित शाह की रैली में हिंसा पर ममता ने चुनाव आयोग से मांगा मुलाकात का समय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर मंगलवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता. ममता बनर्जी ने उत्तर कोलकाता स्थित विद्यासागर कॉलेज का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘अमित शाह खुद को क्या समझते हैं? क्या वह सबसे ऊपर हैं? क्या वह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता? वे इतने असभ्य हैं कि उन्होंने विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी. वे सभी बाहरी लोग हैं. भाजपा मतदान वाले दिन के लिए उन्हें लाई है.'

संबंधित वीडियो