महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार गठन की कोशिश तेज हो गई है. कोशिश इस बात की है कि 20 दिन में नई सरकार का कोई प्रारूप तैयार हो जाए. मुंबई में पहली बार हुई तीनों दलों की एक साथ बैठक हुई और कहा गया है कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम बन गया है. अब इस पर तीनों पार्टियों के प्रमुख विचार करेंगे.