कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को बागी कांग्रेसी विधायकों से मिलने के लिए बेंगलुरु के रिसॉर्ट पहुंचे. वह यहां कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें विधायकों से मिलने नहीं दिया और एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया है. हालांकि उन्हें थोड़ी देर में छोड़ दिया जाएगा. उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी.के. शिवकुमार भी हैं. हालांकि, उन्हें एहतियातन हिरासत में नहीं रखा गया है.