लोकसभा चुनाव का अब सिर्फ अंतिम चरण बचा है और इस चरण में यूपी, पश्चिम बंगाल और पंजाब पर सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इन राज्यों में कई सीट ऐसी है जहां कुछ बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ऐसी ही एक सीट यूपी की गोरखपुर है. जहां राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है.