दिल्ली के पूर्व जल मंत्री और निलंबित आम आदमी पार्टी नेता कपिल मिश्र आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. उन्होंने अपनी इस भूख हड़ताल की वजह पहले ही साफ कर दी है और मांग की कि जब तक पांच पार्टी नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी तब तक वह इस भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे. इस समय उन्होंने एक पत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा है.