मध्य प्रदेश में आखिरी चरण पर 8 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)का मानसकि संतुलन बिगड़ गया, बंगाल में लोकतंत्र नहीं है.' विजयवर्गीय ने यह बयान वोट डालने के बाद दिया. उन्होंने कहा, 'यहां ताई भाई नहीं, बीजेपी है. अगर बीजेपी नहीं तो ताई भी जीरो और भाई भी जीरो.' उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा, 'पूरे मध्य प्रदेश में जनता ठगा महसूस कर रही है. ना सिर्फ कर्जमाफी, बल्कि बेरोजगारी भत्ते के मामले में भी. कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है और जनता गुस्से में उनके खिलाफ वोट देगी.'