बीएसपी प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर दिए अपने बयान पर यूटर्न ले लिया है. उन्होंने पहले कहा था कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने के लिए वो बीजेपी को वोट देने से परहेज नहीं करेंगे. ये उन्होंने तब कहा था जब बीएसपी के कुछ विधायक सपा के खेमे में चले गए थे. लेकिन अब मायावती ने कहा है कि बीजेपी के साथ कोई भी गठबंधन करने के बजाय वो राजनीति से सन्यास लेना पसंद करेंगी.