दिल्ली सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना बढ़ा दिया है. अब अगर आप सार्वजनिक जगह पर बिना मास्क के पाए गए तो 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा. दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.