HMPV Virus Latest Update: भारत पहुंचा HMPV, क्या बनेगा कोरोना जैसी महामारी?

  • 6:34
  • प्रकाशित: जनवरी 06, 2025

HMPV Virus: चीन में फैल रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण भारत पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ICMR ने कर्नाटक में दो बच्चों में HMPV संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में यह संक्रमण मिला है। इसके अलावा गुजरात में भी दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है। वहीं केस मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। चीन में इस वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। कई राज्यों ने एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया है। तो कुल तीन केस इस वायरस के भारत में आ चुके हैं।

संबंधित वीडियो