6 साल बाद भारत-चीन के बीच फिर शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा

  • 3:09
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2026

भारत और चीन के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है. पहले भारत के अलग-अलग शहरों से उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन इस बार यह फैसला होना बाकी है कि सीधी सेवा चीन के वुहान से दिल्ली तक होगी या किसी अन्य भारतीय शहर तक. हालांकि, छह साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है. यह एक सकारात्मक संकेत है और दोनों देशों की मंशा को दर्शाने वाला कदम है. छह साल से चीनी एयरलाइंस का संचालन निलंबित था. अब इस सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला दोनों देशों के रिश्तों में सामान्य स्थिति की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है.