प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान वैश्विक मंच पर भारत के दृष्टिकोण को बेहद मजबूती से रखा. उन्होंने कहा कि आज के इंटरकनेक्टेड वर्ल्ड में कोई भी संकट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता; चाहे वह महामारी हो, क्लाइमेट डिजास्टर हो या फिर सप्लाई चेन का बाधित होना. इस बदलते दौर में ब्रिक्स की ताकत और इसका आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स के तहत सभी प्रयासों को मुख्य रूप से चार मजबूत स्तंभों पर केंद्रित किया गया है- रेजिलिएंस (लचीलापन), इनोवेशन (नवाचार), कोऑपरेशन (सहयोग) और सस्टेनेबिलिटी (सतत विकास).