कारगिल युद्ध के हीरो पर खूनी वार, जानें- गुरुग्राम में उस रात हुआ क्या था?

  • 12:17
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

10 सितंबर रात 8 बजे सेक्टर-58, मैग्नम ग्लोबल पार्क के गोंजो रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर पर आए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर पार्किंग अटेंडेंट ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया. अमित गुप्ता 1999 कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर के हीरो हैं. आरोप है कि ऑथराइज्ड पार्किंग में 3-4 जगह घुमाया, बदतमीजी की, रिवर्स करते वक्त शीशा तोड़ने लगा. बाहर निकलने पर अटेंडेंट ने भारी रॉड से 2 वार किए. इस दौरान अमित की कोहनी की हड्डी टूटी, सिर पर भी गंभीर चोट आई है. आरोपी रॉड फेंककर भाग गया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी.