ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक विजय, 'नई दिल्ली घोषणापत्र' में पहलगाम हमले की निंदा, आतंक पर जीरो टॉलरेंस

  • 21:49
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2026

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 20वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता का बड़ा केंद्र बना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिक्स देशों ने सर्वसम्मति से 45 पन्नों का ऐतिहासिक 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' अंगीकार किया. पश्चिम एशिया को लेकर सदस्य देशों के अलग-अलग रुख के बावजूद आम सहमति बनाना भारत की कुशल कूटनीति का प्रमाण है. घोषणापत्र के 40वें बिंदु में आतंकवाद पर सख्त प्रहार किया गया. इसमें सीमा पार आतंकवाद, टेरर फंडिंग और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ जवाबदेही तय करने की मांग की गई. साथ ही, 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की रूस और चीन सहित सभी ब्रिक्स देशों ने एक सुर में कड़ी निंदा की. इसके अतिरिक्त, घोषणापत्र में एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों व डब्ल्यूटीओ नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई गई और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर समर्थन किया गया.

संबंधित वीडियो