Ghooskhor Pandat Contoversy: अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टीज़र ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया है। कई धार्मिक संगठनों का आरोप है कि फिल्म हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, जिसको लेकर साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ़ एक फिल्म की कहानी है या फिर जानबूझकर धार्मिक आस्था को भड़काने का प्रयास? इस वीडियो में देखिए भोपाल से ग्राउंड रिपोर्ट, विरोध की तस्वीरें और इस मुद्दे पर होने वाली बड़ी बहस—जहां कला की आज़ादी और धार्मिक आस्था के बीच की सीमा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।