दिल्ली की गाजीपुर बॉर्डर पर हुए हंगामे को लेकर बीजेपी का कहना है कि किसान हिंसा कर रहे थे और उनके 20 लोग घायल हुए हैं. इस पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे स्टेज के पास आकर पत्थर मार रहे थे. उनकी नीयत यही होगी कि हम चोट करके आरोप किसानों पर लगाएं. यही मकसद होगा उनका. स्टेज के पास आकर दो-तीन घंटे से हंगामा कर रहे थे.