Karnal Highway पर डटे किसान Farm Laws के खिलाफ लंबे आंदोलन के लिए भी तैयार हैं. हाईवे पर गुरुवार रात को किसानों के कई ट्रैक्टरों में स्टोव और राशन का सामान भी साथ था. साफ है कि आंदोलित Farmers कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में लंबे वक्त तक मोर्चा संभालने का इरादा लेकर आए हैं. हालांकि Delhi-haryana-हरियाणा के सभी बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस किसानों को रोकने के लिए डटी है. दिल्ली जाने वाले Singhu Border और Bahadur Garh बॉर्डर पर भी किसानों आंसू गैस के गोलों के बावजूद डटे हैं.