राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए ट्रैक्टरों और पैदल चलकर आ रहे पंजाब के हजारों किसानों को हरियाणा पुलिस की तरफ से जगह-जगह रोकने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन किसान कई रास्तों से दिल्ली पहुंचने की तैयारी में हैं. जगह-जगह पर पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का प्रयोग किया गया है.