जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक और ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी. पिछले दो हफ्तों में यह ऐसी चौथी घटना है. पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब ड्राइवर अपने ट्रक में सेब भर रहा था. बता दें कि बीते 24 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकियों ने इसके साथ-साथ ट्रक को आग के हवाले भी कर दिया था. ट्रक ड्राइवर यहां सेब लेने आए थे. दक्षिण कश्मीर में बीते 10 दिनों में ट्रक चालकों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना थी. मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मी तब से हाईअलर्ट पर हैं, जब से आर्टिकल 370 के तहत राज्य के विशेष दर्जे को बीते 5 अगस्त को राष्ट्रपति के आदेश के जरिए खत्म कर दिया गया था.