श्रीनगर, पुलगाम अब कुलगाम... कश्‍मीर में धर्म पूछकर हत्‍या करने का तीसरा बड़ा मामला

  • 11:29
  • प्रकाशित: अगस्त 02, 2026

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग का खौफ लौट आया है. कुलगाम केलम इलाके में आतंकियों ने ईंट भट्टे पर नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों की हत्या कर दी. मृतकों में एक उत्‍तर प्रदेश से दीपक रात्रि और दूसरा छत्तीसगढ़ से भूपिंदर हैं. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी ग्रुप टीआरएफ ने ली है. ये बीते 3 साल में धर्म पूछकर हत्या का तीसरा बड़ा मामला है. पहले श्रीनगर में 2 मजदूर, फिर पहलगाम में 26 लोगों की हत्या और अब कुलगाम. सुरक्षा एजेंसियों को लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट और वारिस शाह पर शक है. हमला उस समय हुआ है, जब अमरनाथ यात्रा चल रही है और धारा 370 हटने की 7वीं बरसी 5 अगस्त को है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने निंदा की है. वहीं, फारूख अब्दुल्ला और शिवसेना ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. सरकार ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख की मदद का ऐलान किया है.

संबंधित वीडियो