किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है. इससे पहले सिर्फ उन गाड़ियों को रोका जा रहा था, जो पंजाब की थीं लेकिन अब हर गाड़ी को चेक किया जा रहा है. पुलिस किसानों को रोकने के लिए महामारी कानून का हवाला दे रही है. दूसरी ओर शंभु बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर हल्का बल प्रयोग किया. साथ ही वॉटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया.