दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार, तोड़े सारे रिकॉर्ड

  • 2:08
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2020
दिल्ली में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली में कोरोनावायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहली बार 24 घंटे में 8000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. बुधवार को कुल 8,593 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 4,59,975 हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 7,264 मरीज़ ठीक भी हुए हैं. अब तक कुल 4,10,118 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, बीते 24 घंटे के भीतर 85 लोगों की मौत भी हुई है. मौत के आंकड़े बीते 5 महीने में सबसे ज्यादा है, किसी भी एक दिन में हुई मौत का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. अब तक दिल्ली में कुल 7,228 मौतें हुई हैं.

संबंधित वीडियो