बिहार में अब से कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. 243 सीटों पर 3 चरणों में वोट डाले गए थे. बिहार में सीधा मुकाबला NDA और 'महागठबंधन' में है. NDA की ओर से नीतीश कुमार और 'महागठबंधन' की ओर से RJD नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. आज अगर जीत का सेहरा NDA के सिर सजता है तो नीतीश कुमार चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं अगर 'महागठबंधन' बाजी मारता है, तो हिंदी पट्टी में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाले तेजस्वी यादव पहले शख्स होंगे.