विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

होटल के कमरे में लगाया था खुफिया कैमरा, महिला ने जब पंखा चलाया तो उड़ गए होश

उत्तराखंड में नई टिहरी के एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे में पंखे पर हिडन कैमरा (गुप्त कैमरा) देखकर दिल्ली से आये पर्यटकों के होश उड़ गए और...

होटल के कमरे में लगाया था खुफिया कैमरा, महिला ने जब पंखा चलाया तो उड़ गए होश
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तराखंड में नई टिहरी के एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे में पंखे पर हिडन कैमरा (गुप्त कैमरा) देखकर दिल्ली से आये पर्यटकों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी जिसके बाद होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. नयी टिहरी के पुलिस थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों की निजता भंग करने के इस मामले में होटल मालिक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को गिरफ्तार करने के साथ ही पंखे पर लगा हिडन कैमरा, सीलिंग पंखा, होटल मालिक का लैपटॉप, मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस को भी जब्त कर लिया गया है.

'आतंकी' को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, सच्चाई जानकर दंग रही गई पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर से नई टिहरी घूमने आई एक महिला पर्यटक व उसके दोस्त एक होटल में ठहरे हुए थे. उन्होंने बताया कि कल रात जब वह सोने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने पंखे का स्विच ऑन किया लेकिन वह नहीं चला. तभी उनकी नजर पंखे पर एक लाइट इंडिकेटर पर पड़ी.

कांग्रेस नेता ने PM मोदी की तारीफ की, कहा- 'उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाया', पहले तारीफ करने पर CPM ने कर दिया था बाहर

उन्होंने जब इसकी तहकीकात की तो वहां एक वायरलेस कैमरा लगा मिला. उन्होंने बताया कि इस घटना से वह सहम गए और जानकारी देने के लिए होटल के रिसेप्शन पर गए लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि पर्यटकों की तहरीर के आधार पर होटल मालिक भट्ट के खिलाफ निजता भंग करने सहित साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hidden Camera, Hotel Room, Owner Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com