विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2018

उत्तराखंड में एक और हादसा, सूर्याधर के पास बस के खाई में गिरने से 10 की मौत और 9 घायल

उत्तराखंड में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर सूर्याधर के पास करीब 250 मीटर गहरी खाई में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गिर गई.

उत्तराखंड में एक और हादसा, सूर्याधर के पास बस के खाई में गिरने से 10 की मौत और 9 घायल
घटनास्थल की तस्वीर
  • उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा.
  • सूर्याधर के पास बस खाई में गिरी.
  • सीएम ने घटना पर दुख जताया.
नई दिल्ली: उत्तराखंड में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर सूर्याधर के पास करीब 250 मीटर गहरी खाई में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस गिर गई, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इसमें से 9 लोग घायल हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस बस में 25 यात्री सवार थे. राहत व बचाव का काम जारी है. हैरान करने वाली बात है कि इस महीने में यह दूसरी घटना है, जब बस खाई में गिरी है और कई लोगों की मौत हुई है.

यूपी के मैनपुरी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 17 की मौत और 12 घायल, 3 की हालत नाजुक

इस बीच राज्य सरकार ने घायलों को एम्स में भर्ती कराने के लिए हेलिकॉप्टर्स की व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं. साथ ही सरकार ने इस बस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे राशि का ऐलान किया है. घायलों को पचास हजार रुपये दिये जाएंगे. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये गये हैं. 

उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी बस : मृतकों की संख्या पहुंची 47, आठ यात्री घायल

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि 'चंबा-उत्तरकाशी मार्ग पर रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना मिली है. हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों को तत्काल उपचार के निर्देश दिए हैं. गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स लाने के निर्देश दिए हैं. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक मदद तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है. राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन के टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं.'
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम, फायर डिपार्टमेंट और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम घटनास्थल पर मौजूद है. डीएम और सब एसडीएम भी वहां मौजूद हैं. 

इससे पहले एक जुलाई को उत्तराखंड में रविवार को एक बस के 60 मीटर गहरी खाई में गिरने से 47 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना पिपली-भौन सड़क पर क्वीन्स ब्रिज के पास सुबह नौ बजे के आसपास हुई. चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह 28 सीटर बस खाई में जा गिरी. बस भौन से रामनगर जा रही थी.

VIDEO: उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 48 लोगों की मौत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Bus Fell In Gorge, Bus Accident Near Suryadhar In Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com