विज्ञापन

तुंगनाथ–चंद्रशिला ट्रेक पर फंसे 30 ट्रैकर सुरक्षित, पुलिस‑वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

तुंगनाथ‑चंद्रशिला ट्रेक पर खराब मौसम के बीच फंसे करीब 30 ट्रैकर्स को पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. शनिवार शाम तेज हवाओं और बर्फबारी के कारण ट्रैकर्स मार्ग में फंस गए थे.

तुंगनाथ–चंद्रशिला ट्रेक पर फंसे 30 ट्रैकर सुरक्षित, पुलिस‑वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Tungnath Chandrashila Trek Rescue: भगवान शिव के सबसे ऊंचे धाम तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक पर शनिवार को मौसम अचानक बिगड़ गया, जिससे वहां ट्रेकिंग पर निकले करीब 30 लोग फंस गए. तेज तूफान, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी जैसे हालातों ने ट्रैकर्स की मुश्किलें बढ़ा दीं. समय रहते पुलिस और वन विभाग की सक्रियता से सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस सफल रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली.

मौसम बदलने से ट्रैकर्स की मुश्किल बढ़ी

शनिवार शाम तुंगनाथ–चंद्रशिला ट्रेक मार्ग पर अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और मौसम ने तेजी से करवट ले ली. खराब विजिबिलिटी और ठंड बढ़ने की वजह से ट्रैकर्स आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए और चंद्रशिला मार्ग पर ही फंस गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई. ट्रैकर्स के फंसने की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग हरकत में आ गया. बिना देरी किए संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद मौके पर पहुंचीं.

कठिन हालात में सभी को सुरक्षित निकाला

रेस्क्यू टीमों ने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ सभी ट्रैकर्स तक पहुंच बनाई. तेज हवा और ठंड के बीच एक‑एक कर सभी को सुरक्षित निकाला गया. रेस्क्यू के बाद सभी ट्रैकर्स को चोपता लाया गया, जहां प्राथमिक देखरेख के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

प्रशासन की अपील: मौसम देखकर ही करें ट्रेकिंग

प्रशासन ने इस घटना के बाद ट्रेकिंग पर जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ों में जाने से पहले मौसम की पूरी जानकारी जरूर लें. सुरक्षा नियमों का पालन करें और मौसम खराब होने की आशंका में ट्रेक आगे न बढ़ाएं. थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.

रेस्क्यू किए गए यात्रियों का विवरण

रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स में कई राज्यों के युवा शामिल हैं. इनमें टीम गाइड प्रीत चौधरी (20 वर्ष), निवासी द्वारिका, दिल्ली, विपासा (पानीपत, हरियाणा), अभिषेक (सुना, हरियाणा), गरिमा (गुरुग्राम), अभिषेक कटोच (द्वारिका, दिल्ली), हिमांशु (बहादुरगढ़, हरियाणा) सहित अन्य ट्रैकर शामिल हैं.

उत्तराखंड से रोहित डिमरी की रिपोर्ट...

लेखक के बारे में
img
धीरज आव्हाड़
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tungnath Chandrashila Trek Rescue, Uttarakhand Trekking Rescue News, Chandrashila Trek Weather Alert, Chopta Tungnath Latest News, Tungnath Trekking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com