Video Of RPF Jawan: चीते की चाल, बाज की नजर और RPF जवान की फुर्ती पर कभी संदेह नहीं करते. यमराज के मुंह से भी जिंदगी छीन लाते हैं. यूपी के चंदौली से सामने आए वीडियो में RPF जवाब शिव कुमार शर्मा प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे. तभी उनकी बाज जैसे नजरें चलती ट्रेन से उतर रही महिला पर पड़ी. इसके बाद वो चीते जैसी फुर्ती दिखाकर महिला के पास पहुंच गए और उन्हें ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि RPF जवान कैसे एक महिला को यमराज के मुंह से खींच लाया.
देवदूत बन RPF जवान ने बचाई महिला की जान
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
चंदौली में ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने बचाई जान, कैमरे में कैद हुआ बहादुरी का वीडियो #IndianRailway pic.twitter.com/8VVBYmuD8Z
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब पूरी खबर को विस्तार से समझिए, पूरा मामला यूपी के जनपद चंदौली का है. जहां जोगबनी से आनंद विहार जा रही 12487 जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर रुकी. स्लीपर कोच में 40 साल की एक महिला यात्री निर्मला देवी चढ़ गईं. उन्हें जाना था अकबरपुर, लेकिन वो गलती से इस ट्रेन में चढ़ गईं.
जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तब तक ट्रेन चल पड़ी थी और धीरे-धीरे रफ्तार भी पकड़ रही थी. इसके बावजूद महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की. ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने के कारण महिला यात्री लड़खड़ाकर गिर गई और प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप के बीच में आ गई, जिससे महिला यात्री को चलती ट्रेन घसीटने लगी. ये देख प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ जवान शिव कुमार शर्मा ने चीते की फुर्ती दिखाते हुए पलक झपकते ही महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म गैप से खींच लिया. इससे महिला की जान बच गई. इसके बाद महिला को अकबरपुर की ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया.आरपीएफ जवान के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं