विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

14 महीने की बच्ची के माता-पिता जेल में, CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए थे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता के साथ हिंसक प्रदर्शन की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन इसमें से एक कहानी परेशान करने वाली है.

बनारस में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 14 महीने की बच्ची के माता-पिता जेल में
  • 14 महीने की बच्ची के माता-पिता जेल में
  • वाराणसी में CAA के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
  • पिछले एक हफ़्ते से अपने मां-बाप का इंतज़ार कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता के साथ हिंसक प्रदर्शन की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन इसमें से एक कहानी परेशान करने वाली है. इसी महीने की 19 तारीख़ को नागरिकता क़ानून (Citizenship Law) को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हुए थे. इसी क्रम में वाराणसी में भी जुमे की नमाज़ के बाद भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा हुआ था. इस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था और कई लोगों को गिरफ़्तार किया था. गिरफ़्तार लोगों में विरोध प्रदर्शन करने वाले रवि शेखर और उनकी पत्नी एकता शेखर भी हैं.

रवि और उनकी पत्नी एकता ने 14 महीने की बच्ची आर्या है जो पिछले एक हफ़्ते से अपने मां-बाप का इंतज़ार कर रही है. ऐसे में दोनों के घरवालों पर दोहरी ज़िम्मेदारी आ गई है. एक तो रवि और एकता की ज़मानत लेने की कोशिश दूसरी इस छोटी बच्ची को संभालने की. रवि शेखर की मां शीला तिवारी ने कहा, मेरे बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है. पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया. वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. क्या आप सोच सकते है कि बच्ची बिना अपनी मां के रह रही है. क्या क्राइम को कंट्रोल करने का यह तरीका है?

गिरफ्तार हुए रवि की मां ने आगे कहा, ''वह कुछ खा नहीं रही. बमुश्किल से कुछ चम्मच हमने उसे खिलाया. वह पूरे समय कह रही है, 'अम्मा आओ, पापा आओ'. हम लगातार उससे कह रहे हैं कि वह जल्दी आ जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं मालूम क्या करना चाहिए?'' 

वाराणसी में पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना जायज है, क्योंकि लोगों के गैरकानूनी तरीके से इकठ्ठे होने की वजह से शहर में तनाव बढ़ गया था. शहर के एक अलग हिस्से में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की लाठी चार्ज से कथित तौर पर भगदड़ मचने से एक आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई.

बता दें कि CAA और NRC को लेकर पूरे देश में विरोध की गूंज सुनाई दे रही है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया. 20 दिसंबर को बेनियाबाग इलाके में हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे तो पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. घटना के चलते काफी देर तक अफ़रातफ़री मची रही.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com