विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

बारिश के कहर से यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत, हादसों में 12 और मरे, आंकड़ा 175 तक पहुंचा

त्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोगों को अभी कम से कम एक और हफ्ते तक बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है.

बारिश के कहर से यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत, हादसों में 12 और मरे, आंकड़ा 175 तक पहुंचा
प्रतीकात्मक फोटो
  • बारिश के कहर से यूपी वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत
  • बारिश के कारण हादसों में 12 और मरे
  • यूपी में अभी एक हफ्ते आर बारिश होगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोगों को अभी कम से कम एक और हफ्ते तक बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है. राज्य में हो रही जानलेवा बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही पिछली एक जुलाई से अब तक ऐसी दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 175 तक पहुंच गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गोण्डा, बांदा तथा कानपुर देहात में बारिश के कारण हुए हादसों में दो-दो लोगों तथा अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मिर्जापुर, लखनऊ तथा आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. 

यह भी पढ़ें: सपा का योगी सरकार पर आरोप: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन खरीद में हर माह 5 लाख रुपये का घोटाला

सूबे में एक जुलाई से अब तक वर्षाजनित हादसों में 175 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 144 लोग जख्मी भी हुए हैं. इनमें से ज्यादातर मौतें दीवार ढहने, पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और जमीन धंसने की घटनाओं में हुई हैं. इस बीच, आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक अभी लगभग एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा. हालांकि, अब प्रदेश में भारी वर्षा नहीं होगी, लेकिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रहेगी. मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बांदा में परिवार संग आंगन में सो रही किशोरी का गैंगरेप

इस दौरान मिर्जापुर, मुसाफिरखाना और चुर्क में 14-14 सेंटीमीटर, बहेड़ी तथा बरेली में 13-13, हैदरगढ़, ज्ञानपुर एवं रायबरेली में 12-12, लखनऊ, हंडिया, मुहम्मदाबाद और जौनपुर में 11-11, छतनाग और कुण्डा में आठ-आठ, फुरसतगंज, इलाहाबाद, ककरही और बरेली में सात-सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक सूबे के पूर्वी भागों में अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है. वहीं, छह अगस्त को पश्चिमी भागों में भी मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और अनेक इलाकों में वर्षा होने के प्रबल आसार हैं. 

VIDEO : अखिलेश से 10 लाख रुपये वसूलने की तैयारी में योगी सरकार
इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से घाघरा, शारदा, सई, यमुना समेत विभिन्न नदियां उफान पर हैं और वे कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. घाघरा नदी एल्गिनब्रिज और अयोध्या में खतरे के निशान को पार कर गयी है. शारदा नदी पलियाकलां में लाल निशान से ऊपर बह रही है. वहीं, शारदानगर में इसका जलस्तर खतरे के चिह्न के नजदीक पहुंच चुका है. सई नदी रायबरेली में खतरे के निशान को पार कर गयी है. यमुना नदी का जलस्तर भी प्रयागघाट (मथुरा) में लाल चिह्न से ऊपर निकल गया है. गंगा नदी अंकिनघाट और नरौरा में खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गयी है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In UP, Uttarpradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com