विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

उत्तरप्रदेश : आंधी तूफान से प्रभावित लोगों का हाल जानने आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अपना कर्नाटक का दौरा बीच में छोड़ कर लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जाना तथा स्थिति का जायजा लिया.

उत्तरप्रदेश : आंधी तूफान से प्रभावित लोगों का हाल जानने आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आंधी और तूफान से आगरा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी..
आगरा: अपना कर्नाटक का दौरा बीच में छोड़ कर लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल चाल जाना तथा स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह यहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद घायलों से मिलने सुबह 8.30 बजे अस्पताल गए. इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे. इन दोनो स्थानो पर उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना. मुख्यमंत्री ने इसके बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : कर्नाटक दौरा बीच में छोड़ तूफान पीड़ितों से मिलने पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ, विपक्ष ने बनाया था मुद्दा

इससे पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचे और जिले के प्रशासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक में जनपद में आई आंधी, तूफान व वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने उन्हें अब तक वितरित की गयी राहत धनराशि और विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया.

VIDEO : आंधी-तूफान में घायलों से मिले सीएम योगी​
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आए आंधी और तूफान से काफी तबाही मची थी और कई दर्जन लोगों की जान चली गई. अकेले आगरा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. ऐसे में अपने राज्य से दूर कर्नाटक में प्रचार कर रहे सीएम की खासी आलोचना हो रही थी. विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था और कर्नाटक में कांग्रेस योगी पर हमलावर थी. यही वजह रही कि शनिवार तक प्रचार करने गए राज्य के मुख्यमंत्री को वापस लौटना पड़ा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Storm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com