विज्ञापन

UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं में यूपी के किस जिले से कितने बच्चे पास, देखें FULL LIST

UP Board 10th 12th Toppers 2025 District Wise: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% के साथ टॉप किया. वहीं, 12वीं में महक जयसवाल ने 97.20% के साथ टॉप किया. आइए आपको दोनों कक्षाओं के लिए जिलेवर रूप से परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं में यूपी के किस जिले से कितने बच्चे पास, देखें FULL LIST
UP board result 2025 district wise topper list: इन जिलों से छात्रों ने परिणाम में लहराया अपना परचम

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने लाइव रिजल्ट घोषित किया. इसमें 10वीं कक्षा में जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने 97.83% (587/600) टॉप किया है, तो वहीं, 12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जयसवाल ने 97.20% (486/500) के साथ अव्वल स्थान हासिल किया है. 2025 में 10वीं का कुल रिजल्ट 90.11% और 12वीं का रिजल्ट कुल 81.15% रहा है. आइए आपको दोनों कक्षाओं के लिए जिलेवार स्तर पर परिणाम बताते हैं.

इस जिले से सबसे अधिक छात्र 10वीं टॉप 10 में (Up board result 10th District Wise Toppers)

यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के टॉप 10 में सबसे अधिक बाराबंकी के छात्र हैं. जिले से कुल सात छात्रों ने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, रामसनेहीघाट के छात्र अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. इसके अलावा, Asna Fatima Zaidi - 97.33% (584/600), Gadeer Fatima - 97.00% (582/600), Sarika Pandey - 97.00% (582/600), Shubhi Verma - 96.83% (581/600), Vartika Verma - 96.50% (579/600), Kalash Verma - 96.33% (578/600) और Sagufi Malik - 96.33% (578/600) ने भी रैंक हासिल किया है.

10वीं में इसके अलावा सीतापुर जिले से भी 10 विद्यार्थियों ने अपनी धाक जमाई हैं. सीतापुर से Arpit Verma - 97.50, Anchal Verma - 97.33, Ayushi Yadav - 97.00, Gunjan Singh - 96.83, Shruti Mishra - 96.83, Siddhee Singh - 96.83 और Shivam Yadav - 96.83 टॉप 10 में शामिल हैं. इटावा से यूपी 10वीं के टॉप 10 में चार छात्र शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

यूपी 12वीं बोर्ड में इटावा जिले का धाक (Up board result 12th District Wise Toppers)

यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में बाराबंकी के एक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसके अलावा, इटावा जिले से सबसे अधिक 6 छात्रों ने टॉप 10 में अपना स्थान सुरक्षित किया है. कुल 30 टॉप 10 छात्रों में से इटावा की Mohini - 96.40% (482/500), Sneha Mishra - 95.80% (479/500), Deepika - 95.60% (478/500), Pallavi Yadav - 95.20% (476/500), Muskan - 95.00% (475/500) और Shagun Yadav - 95.00% (475/500) शामिल हैं. इसके अलावा, यूपी 12वीं बोर्ड में प्रयागराज से कुल चार छात्रों ने रैंक हासिल किया है. इसमें, पहले स्थान पर Mahak Jaiswal - 97.20% (486/500), दूसरे स्थान पर Shivani Singh - 96.80% (484/500), Shipra - 96.20% (481/500) और Shivani Yadav - 95.20% (476/500) शामिल हैं.

इंटरमीडिट में जिलेवार परीक्षा परिणाम 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 54 लाख बच्चे पास, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉप 10 रैंक होल्डर्स

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कई रैंक होल्डर्स के नाम आए हैं, जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. 10वीं बोर्ड के टॉप 10 में कुल 55 विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि 12वीं बोर्ड के टॉप 10 लिस्ट में कुल 30 विद्यार्थी शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Declared LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन तो 12वीं में प्रयागराज से मिला टॉपर, यहां देखें स्टेट के साथ District Wise टॉपरों के नाम, Direct Link

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: