प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आई आंधी-तूफान में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये. कुछ लोगों की मौत बिजली गिरने की वजह से भी हुई है. प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान उन्नाव जिले में हुआ है. यहां में छह लोगों की मौत हो गई. इसी तरह रायबरेली में तीन, कानपुर, पीलीभीत और गोण्डा में दो-दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. तूफान में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घायलों में चार उन्नाव के हैं. वहीं कन्नौज और रायबरेली में तीन तीन लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार और झारखंड में तूफान का तांडव, 40 लोगों की मौत
आंधी-तूफान में मची तबाही को लेकर प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल राहत कार्य करने व 24 घंटे के भीतर राहत मुहैया कराने को कहा गया है. वहीं उन्नाव के जिलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि दो मौतें आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई जबकि अन्य की मौत मकान ढहने, खंभे और पेड़ गिरने के बाद उनके नीचे दबने से हुई.
VIDEO: आंधी-तूफान में 16 लोगों की हुई मौत.
इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 29 मई को आंधी पानी की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा. गौरतलब है कि पिछले महीने राज्य के अलग-अलग जिलों में आए आंधी-तूफान में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Thunderstorm