विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध शख्स, सुरक्षाबलों ने मारी गोली

गाजियाबाद में एयरफोर्स के हिंडन एयरबेस में लापरवाही का मामला सामने आया है.

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध शख्स, सुरक्षाबलों ने मारी गोली
हिंडन एयरबेस (फाइल फोटो)
  • गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध शख्स
  • संदिग्ध शख्स को सुरक्षाबलों ने मारी गोली
  • एयरबेस में घुसने से मना करने पर भी नहीं मान रहा था संदिग्ध
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एयरफोर्स के हिंडन एयरबेस में लापरवाही का मामला सामने आया है. मंगलवार रात एयरबेस में एक संदिग्ध शख्स घुस गया. वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने उस संदिग्ध शख्स को रोकने की तमाम कोशिशें की, लेकिन वह नहीं रूका, जिसके बाद मजबूर होकर सुरक्षाबलों ने उसे गोली मार दी. सुरक्षाबलों द्वारा चलाई गई गोली संदिग्ध के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया. घायल संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संदिग्ध शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है और उसका नाम सुजीत है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने 5 आतंकी किए भारत के हवाले, वहां काट चुके हैं 13 साल की सजा

संदिग्ध के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि वह शख्श पीछले तीन साल से दिल्ली क आनंद विहार में रहता है और मजदूरी का काम करता है. इस शख्स से सुरक्षाबलों के लोगों द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है. इससे पहले भी हिंडन एयरबेस में कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. इस मामले के संबंध में एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10.30 बजे के करीब एक संदिग्ध शख्स एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में दीवार फांद कर घुस रहा था. इस एयरबेस में बिना अनुमति के घुसने वालों को गोली मारने का आदेश होता है. 

VIDEO: हिंडन एयरबेस पर रात में घुसा संदिग्ध, संतरी ने पकड़ा
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के लगातार मना करने पर भी वह नहीं माना, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इसके पैर में गोली मार दी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Security Forces Shot, Hindon Airbase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com