विज्ञापन

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा पर बवाल, महंत ऋषिराज गिरी के समर्थकों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड,जमकर धक्का-मुक्की

महंत के श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद ही संभल पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर था. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे.

संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा पर बवाल,  महंत ऋषिराज गिरी के समर्थकों ने तोड़े पुलिस बैरिकेड,जमकर धक्का-मुक्की
संभल में महंत ऋषिराज गिरी की पदयात्रा में बवाल.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद के बीच निकाली जा रही पदयात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ.  दरअसल महंत ऋषि राज गिरी अपने समर्थकों संग कैलादेवी मंदिर से श्रीहरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे. जबकि उनको इसके लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी. बिना अनमति सैकड़ों की भीड़ के साथ महंत ऋषि राज गिरी कैला देवी धाम से हरिहर मंदिर की ओर बढ़ रही थी. इस दौरान पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो महंत के समर्थकों ने पुलिस के बैरिकेडिंग को ही फेंक दिया. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई. इस घटना में कई पुलिसकर्मी जमीन पर गिर पड़े.

महंत के समर्थकों ने तोड़े पुलिस बैरिकेडिंग

पदयात्रा में शामिल सैकड़ों लोग पुलिस के वेरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस के रोकने के बावजूद किसी भी कीमत पर महंत और उनके समर्थक पदयात्रा रोकने को तैयार नहीं थे. वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. पुलिस अधिकारियों ने महंत को काफी समझाया, जिसके बाद उन्होंने अना फैसला बदला और पदयात्रा को वापस कैलादेवी मंदिर की ओर मोड़ लिया. तब जाकर माहौल शांत हुआ.

पुलिस ने नहीं दी थी पदयात्रा की अनुमति

बता दें कि महंत के श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद ही संभल पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर था. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. खासतौर पर श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रैपिड रिस्पांस फोर्स के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया था.

कैलादेवी मंदिर से हरिहर मंदिर तक निकाली जा रही थी पदयात्रा

पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी. इसके लिए शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही थी. विशेष रूप से विवादित स्थल और उसके आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और पुलिस बल की तैनाती की निगरानी के लिए चंदौसी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को भी मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-संभल हिंसा मामले में मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal News, Sambhal Update News, Harihar Mandir, Shahi Masjid Dispute, Sambhal Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com