समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों की ओर से राम मंदिर को लेकर बयान भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. अयोध्या में राम मंदिर का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, मगर अक्सरहां राजनीतिक दलों के नेता इस मुद्दे पर बोलते नजर आते हैं. हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी के नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता की ओर से राम मंदिर को लेकर बयान आया है. समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अगले तीन-छह महीने मनें राम मंदिर बनता हुए सभी देख पाएंगे.
विश्व हिंदू परिषद ने मोदी सरकार को दी 'डेडलाइन', कहा- राम मंदिर के लिए संसद में लाएं अध्यादेश
दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र सिंह नागर ने कहा कि मैं राम भक्त हूं और मुझे भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते अगले 3-6 महीनों में हम अयोध्या में राम मंदिर बनता हुआ देखेंगे. हालांकि, उनके इस बयान पर बढ़ता विवाद देख उन्होंने खुद तुरंत सफाई भी दे डाली.
अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए सांसद सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव की वजह से अब पार्टियां भगवान राम का इस्तेमाल करेंगी. बीजेपी सरकार अपने 4.5 साल पूरा कर चुकी है. उन्होंने वादा किया था कि अगर केंद्र और राज्य दोनों जगह सत्ता में आए तो राम मंदिर बनाएंगे. लेकिन चुनाव के कुछ समय पहले ही उन्हें राम मंदिर की याद आती है. बता दें कि सुरेंद्र सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया भवगाव विष्णु का मंदिर बनाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने ऐलान किया था कि भगवान विष्णु का विशाल मंदिर सैफई में बनेगा.
अयोध्या में राम मंदिर के लिए वीएचपी ने दी केंद्र को आंदोलन की चेतावनी, BJP को याद दिलाया पालमपुर प्रस्ताव
गौरतलब है कि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए वह ‘अंतिम लड़ाई’ लड़ रही है और इस वर्ष के अंत तक संसद में एक अध्यादेश लाने के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार के लिए एक ‘समय सीमा’ तय की गई है. राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में विहिप की उच्च स्तरीय समिति की यहां हुई एक दिवसीय बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें संसद में एक अध्यादेश लाने की मांग की गई, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित स्थल पर एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता निकालेगा.
VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो : चुनाव नजदीक इसलिए उठा राम मंदिर का मुद्दा?

Due to elections parties will now use Lord Ram. BJP govt has completed 4.5 years, they had promised to construct Ram Mandir once they came in power in state & centre. But just few months before elections they are reminded of the temple?: SS Nagar, SP MP on his earlier comment pic.twitter.com/xfGYyVIxfn
— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2018
अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए सांसद सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव की वजह से अब पार्टियां भगवान राम का इस्तेमाल करेंगी. बीजेपी सरकार अपने 4.5 साल पूरा कर चुकी है. उन्होंने वादा किया था कि अगर केंद्र और राज्य दोनों जगह सत्ता में आए तो राम मंदिर बनाएंगे. लेकिन चुनाव के कुछ समय पहले ही उन्हें राम मंदिर की याद आती है. बता दें कि सुरेंद्र सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया भवगाव विष्णु का मंदिर बनाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने ऐलान किया था कि भगवान विष्णु का विशाल मंदिर सैफई में बनेगा.
अयोध्या में राम मंदिर के लिए वीएचपी ने दी केंद्र को आंदोलन की चेतावनी, BJP को याद दिलाया पालमपुर प्रस्ताव
गौरतलब है कि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए वह ‘अंतिम लड़ाई’ लड़ रही है और इस वर्ष के अंत तक संसद में एक अध्यादेश लाने के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार के लिए एक ‘समय सीमा’ तय की गई है. राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में विहिप की उच्च स्तरीय समिति की यहां हुई एक दिवसीय बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें संसद में एक अध्यादेश लाने की मांग की गई, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित स्थल पर एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता निकालेगा.
VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो : चुनाव नजदीक इसलिए उठा राम मंदिर का मुद्दा?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Samajwadi Party MP Surendra Singh Nagar, Sp Mp, Surendra Singh, Ram Mandir, Ayodhya, Lok Sabha Elections