प्रतीकात्मक फोटो.
- सम्भल के बहजोई थाना अंतर्गत एक गांव में फैली अफवाह
- लड़की के चाचा और ताऊ के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज
- अफवाह फैलाने पर खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी
सम्भल (उत्तर प्रदेश):
उत्तर प्रदेश के सम्भल के बहजोई थाना अंतर्गत एक गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर चोटी कट गई थी, जिसे पुलिस ने अफवाह मानते हुए बच्ची के चाचा और ताऊ के खिलाफ अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें : चोटी काटने की घटनाएं हैं कोरी अफवाह, कोई गैंग नहीं शामिल : यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें : चोटी गैंग : सच या सिर्फ दहशत? ऐसी 5 घटनाएं जिनका सच से नहीं निकला कुछ लेना देना...
यह भी पढ़ें : आगरा में चोटी गैंग की दहशत: बुजुर्ग को चोटी काटने वाली समझकर मार डाला, परिजनों ने मांगा इंसाफ
बहजोई के थाना प्रभारी ब्रज मोहन गिरी ने बताया कि कल जेरोई हयातनगर गांव में पुष्पा (10) की चोटी कटने की जानकारी मिली. इस मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में लड़की के चाचा भिकन और ताऊ नंद किशोर के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
VIDEO : कोरी अफवाह
इस संबंध में एसपी रवि शंकर छवि ने कहा कि यदि कोई जिले में इस तरह की गलत अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. अफवाह फैलाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pony Tale Cutting, Rumors, 2 Arrested