विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार मामले में किया ट्वीट, बोलीं- आदिवासी बहनों-भाइयों से बात करके यह स्पष्ट हुआ कि...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव पहुंची, जहां उन 10 गोंड आदिवासियों के परिजन से मुलाकात की जो पिछले महीने 17 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गये थे.

प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार मामले में किया ट्वीट, बोलीं- आदिवासी बहनों-भाइयों से बात करके यह स्पष्ट हुआ कि...
सोनभद्र के उम्भा गांव में मृतकों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी
  • मंगलवार को सोनभद्र पहुंची थीं प्रियंका गांधी
  • उम्भा गांव में मृतकों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी
  • अगले दिन ट्विटर पर लिखी ये बात
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव पहुंची, जहां उन 10 गोंड आदिवासियों के परिजन से मुलाकात की जो पिछले महीने 17 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गये थे. परिजन से मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए. उन्होंने अपने ट्वीट में सोनभद्र के उम्भा गांव में आदिवासी लोगों से बातचीत करने के बाद तीन भागों में स्पष्टता जाहिर की.

सोनभद्र नरसंहार में जान गंवाने वाले 10 आदिवासियों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ''सोनभद्र में उभ्भा गांव के आदिवासी बहनों-भाइयों से बात करके यह स्पष्ट हुआ कि- 
1. उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक जब तक नहीं मिलेगा तब तक वह असुरक्षित रहेंगे और उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा.
2. आरोपी प्रधान द्वारा गांव की महिलाओं और पुरुषों पर दर्ज कराए मुकदमें और उन पर प्रशासन द्वारा लगाया गया गुंडा ऐक्ट रद्द किया जाना चाहिए.
3. अभी तक गांव में पुलिस चौकी नहीं लगी. उभ्भा के निवासी अभी भी दहशत में जी रहे हैं.

गोली कांड में मारे गए 10 आदिवासियों के परिजनों से मिलने के लिए सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रियंका गांधी घर आकर मिलने का वादा निभाने के लिये, हाल में सामूहिक हत्याकांड के गवाह बने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव पहुंची. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रियंका की इस यात्रा को राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव को सोनभद्र में अपनी ही पार्टी के नेताओं के पूर्व के कृत्यों का पश्चात्ताप करना चाहिये.

मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा ''चुनार के किले पर मुझसे मिलने आये उम्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मैंने वादा किया था कि मैं उनके गांव आऊंगी. आज मैं उम्भा गांव के बहनों-भाइयों और बच्चों से मिलने, उनका हालचाल सुनने-देखने, उनका संघर्ष साझा करने सोनभद्र जा रही हूं.''

Video: सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, सरकार पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Sonbhadra, Sonbhadra Killings Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com