विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

बलात्कार की घटनाओं के लिये अभिभावक जिम्मेदार : भाजपा विधायक

बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सिंह ने सोमवार रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि समाज में आयी बलात्कार जैसी विकृति के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते.

बलात्कार की घटनाओं के लिये अभिभावक जिम्मेदार : भाजपा विधायक
यूपी के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
बलिया: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिये युवक-युवतियों के अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए युवाओं के स्वच्छंद व्यवहार पर रोक लगाने की जरूरत बतायी. बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सिंह ने सोमवार रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि समाज में आयी बलात्कार जैसी विकृति के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते.

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक के बच्चों और बच्चियों की विशेष निगरानी होनी चाहिये. अपने बच्चों का संरक्षण करना अभिभावकों का धर्म होता है, लेकिन वह अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे. वे जवान लड़कों और लड़कियों को स्वच्छंद रूप से व्यवहार करने और विचरण के लिये छोड़ रहे हैं. यह स्वेच्छाचारी स्वभाव ठीक नहीं है और यही इस सामाजिक विकृति का प्रमुख कारण है.

सिंह ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों और बच्चियों को स्वच्छंद विचरण की स्वतंत्रता नहीं देनी चाहिए. भाजपा विधायक ने युवा लड़के और लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल का भी विरोध किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Surendra Singh, Rising Incidents Of Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com