Paper Leak Video Viral: बीते दिनों सोशल मीडिया पर पेपर लीक का एक वीडियो वायरल हुआ था. दावा किया गया था कि यह परीक्षा यूपीएससी की परीक्षा के दौरान की है. मतलब की देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक हुआ. पेपर लीक के इस वायरल वीडियो में यूपीएससी का नाम आते ही मामला हाईप्रोफाइल हो गया. फिर मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक जा पहुंचा. पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. साइबर सेल की जांच में पता चला कि यह वीडियो बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज का है.
वायरल वीडियो में एक परीक्षा में नकल हो रही है. दावा है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में हो रहे नकल का यह प्रमाण है. लेकिन जब जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज से पेपर आउट
दरअसल यह यूपी के बाराबंकी के एक कॉलेज में हो रही नकल का वीडियो है. बाराबंकी के सिटी लॉ कॉलेज में 27 फरवरी को विधि की परीक्षा की प्रथम पाली का वीडियो था. इसे गलत तरीके से IAS परीक्षा का बताकर वायरल किया गया.
बंदायू के एक शख्स ने पोस्ट किया था वीडियो
बाराबंकी के साइबर पुलिस ने ऑफ कैमरा बताया कि वीडियो बदायूं के एक व्यक्ति ने पोस्ट किया था. उनके अनुसार यह प्रधानमंत्री, भारत सरकार और संघ लोक सेवा आयोग की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी. इससे परीक्षार्थियों को भ्रमित करने की भी कोशिश की गई.
साइबर थाने में डॉ. राकेश प्रजापति शिल्पकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करेगी. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. देश की प्रतिष्ठित परीक्षा को इस तरह से बदनाम करना गलत है. मामले में सख्त करवाई की जाएगी.
लॉ कॉलेज पर क्या होगी कार्रवाई, उठ रहे सवाल
फ़िलहाल इस वीडियो की सच्चाई ने UPSC की साख तो बचा ली लेकिन सवाल ये कि क्या लॉ कॉलेज में नकल होने जायज़ है? ऐसे में वीडियो वायरल करने वाले के साथ अगर लॉ कॉलेज पर कार्रवाई नहीं हुई तो भी एक बड़ा सवाल अधूरा रह जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं