उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिला पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची के जननांगों में गंभीर चोटें आयी हैं और उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैराग पुरा क्षेत्र की है. नाबालिग बच्ची अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेलने के दौरान शाम को लापता हो गई. परिजनों की तलाश में रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह में मिली.''
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की हालत देख परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दी. अधिकारी ने बताया, ‘‘क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की मदद से हमने आरोपी राजन मांझी का पता लगाकर आज उसे गिरफ्तार कर लिया है.'' पुलिस ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है. उन्होंने बताया, ‘‘बच्ची को अकेला पाकर आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद वहां से फरार हो गया.'' उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची के इलाज के खर्च की व्यवस्था अयोध्या प्रशासन कर रहा है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं