विज्ञापन

आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए... योगी ने महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने महिला आरक्षण को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गांव में आप पैदल नहीं चल सकते थे, महिलाएं बीमार होती थीं, शाम के समय सड़कों पर महिलाएं जहां-तहां शौच के लिए बैठी रहती थीं और समाजवादी पार्टी के शोहदे वहां छींटाकशी करते थे.

आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए... योगी ने महिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर आरक्षण और आचरण को लेकर तीखा हमला किया
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में आरक्षण का विरोध करती थी लेकिन अब 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही है
  • योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और नारी गरिमा की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिला आरक्षण को लेकर सपा पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि जिसका आप विरोध कर रहे हैं उसी की मैं भूमिका तैयार कर रहा हूं, आप लोगों के आचरण को देखते हुए गिरगिट भी सकुचा जाए कि कौन आ गया है ये. संसद में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा. कैसे रंग बदला जाता है, दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ता है तो यहां रंग बदल गए, अब कहते हैं 33 फीसदी आरक्षण होना चाहिए, तब संसद में विरोध क्यों किया.

नारी गरिमा की रक्षा भी की है हमने 

सपा पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि गांव में आप पैदल नहीं चल सकते थे, महिलाएं बीमार होती थीं, शाम के समय सड़कों पर महिलाएं जहां-तहां शौच के लिए बैठी रहती थीं और समाजवादी पार्टी के शोहदे वहां छींटाकशी करते थे, आधी आबादी की गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने का काम किया गया.

आप महिलाओं को हतोत्साहित करते हैं

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आधी आबादी को मिलने वाले सम्मान को प्रोत्साहित किए जाने के बजाय आप उनको हतोत्साहित करते हैं. उसमें बाधक बनते हैं. चेयर से अध्यक्ष जी ने बताया कि किस तरह से आप अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर डकैती डलवाने का काम कर रहे थे. प्रस्ताव को आप ही की अध्यक्षता में सदन में पारित कराकर भेजा गया था कांग्रेस सरकार के पास. ये आचरण था आप लोगों का.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एनडीए की प्राथमिकता

अनुसूचित जाति और जनजाति को उसका अधिकार मिले. महिलाओं को उनका अधिकार मिले, पिछड़ों को प्राथमिकता मिले,वंचितों को वरीयता मिले, ये तो एनडीए की सरकार की प्राथमिकता है. यही प्रतिबद्धता है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है. उसी को प्रस्तुत करने के लिए हम सब यहां पर आए हैं.

ये भी पढ़ें- देश की पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान हुआ, सीएम योगी ने विधानसभा में क्यों याद दिलाया 1995 का गेस्टहाउस कांड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, UP Assembly, Cm Yogi On Samajwadi Party, Samajwadi Party, Women Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com