विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, नरसंहार : साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए 60 से ज्यादा मौतों को नरसंहार बताया है.

गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, नरसंहार : साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत सामान्य नहीं मानी जाएगी.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए 60 से ज्यादा मौतों को नरसंहार बताया है. उन्होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मासूमों की मौत सिर्फ मौत नहीं, बल्कि नरसंहार है. साक्षी महाराज ने कहा, "गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत सामान्य नहीं मानी जाएगी. एक-दो मौतें ही सामान्य होती हैं, इतनी नहीं, यह नरसंहार है. बच्चों की मौत ऑक्सीजन आपूर्ति न होने की वजह से हुई. भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बंद की गई, इसके चलते यह भयावह स्थित हुई."

साक्षी महाराज ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, जिससे प्रदेश में दोबारा ऐसी घटना नहीं घट सके."

पढ़ें: गोरखपुर अस्पताल में 30 मासूमों की मौत का मामला : दो चिट्ठियां, दो खुलासे...

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह नगर गोरखपुर के एक अस्पताल में बीते पांच दिनों में 60 से अधिक बच्चों की मौत के पीछे ऑक्सीजन की कमी को खारिज करते हुए शनिवार को विरोधाभासी बयान दिए और कहा कि उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनी की भूमिका और अन्य कमियों की जांच के लिए मुख्य सचिव के अधीन एक समिति गठित की है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनके स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बीते तीन वर्षो के दौरान अगस्त महीने में होने वाली बच्चों की मौतों का आंकड़ा देते हुए दावा किया कि ये मौतें जापानी इनसेफलाइटिस जैसी मच्छर जनित बीमारियों के कारण हुई हैं.

VIDEO : गोरखपुर मामले में मीडिया सही तथ्यों को पेश करे- योगी आदित्यनाथ

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन बुलाकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया. आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंका तो राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर डाली.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com