विज्ञापन

गोरखपुर जेल से दिनदहाड़े 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा कैदी, CCTV में आराम से घूमता दिखा, देखिए Video

Gorakhpur Jail: गोरखपुर जिले की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच से एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला. वह रेप का आरोपी था. घटना सुबह 9 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है.

गोरखपुर जेल से दिनदहाड़े 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा कैदी, CCTV  में आराम से घूमता दिखा, देखिए Video
गोरखपुर जेल से भागा कैदी
  • गोरखपुर जेल से एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया. कैदी रेप का आरोपी था.
  • बताया जा रहा है कि वह सुबह 9 बजकर 30 मिनट के आसपास मौके देखकर भाग निकला.
  • कैदी के भागने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.
गोरखपुर:

यूपी के गोरखपुर की कड़ी सुरक्षा वाली चाक चौबंद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार को एक कैदी सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास भाग निकला. दिनदहाड़े जेल की दीवार फांदकर कैदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

कैसे दिया चकमा 

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जेल के पीछे कृषि और सब्जी उगाने का कार्य किया जाता है, जहां कैदियों को काम के लिए ले जाया गया था. इसी दौरान आरोपी विपिन वहां से सबको चकमा देकर गायब हो गया. कैदी के लापता होने की पुष्टि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई. इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन और बंदी रक्षकों में खलबली मच गई.

एहतियात के तौर पर सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती कराई गई, लेकिन विपिन का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. फरार बंदी विपिन गोरखपुर जिले के ही बांसगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसे पिछले महीने 18 जुलाई को ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग

जैसे ही कैदी भागा तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की जबकि जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पूरे जेल का निरीक्षण किया गया. जहां से संभावना है डालियों से भागने की उसको भी चेक किया गया है. सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बाद में एक फुटेज में आरोपी जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागता हुआ नजर आ रहा है. फिलहाल, शाहपुर पुलिस और सर्विलांस टीम फरार कैदी की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. क्योंकि आरोपी के फरार हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है. लेकिन अब तक उसकी जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ेंः खालिस्तानी आतंकी सुखविंदर ढिल्लो को हाई कोर्ट ने दी जमानत, 31 साल से था फरार, फरवरी में हुआ गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Jail, Gorakhpur News, Gorakhpur News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com