विज्ञापन

सड़क पर बिखरे मिले चार लाख रुपये, फिर भी नहीं डिगा ईमान, पुलिस की मदद से ऐसे मालिक को लौटाए पैसे

Shamli News: मामला शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां तीन दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव काबड़ौत के पास सड़क पर चार लाख रुपये की नगदी बिखरी हुई मिली थी. जब एक युवक की निगाह उस पर पड़ी तो उसने पैसे खुद समेटने के बजाय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी रुपयों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

सड़क पर बिखरे मिले चार लाख रुपये, फिर भी नहीं डिगा ईमान, पुलिस की मदद से ऐसे मालिक को लौटाए पैसे

Shamli News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) जनपद से ईमानदारी और पुलिस की सक्रियता की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है. सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर बिखरे पड़े करीब चार लाख रुपये को पुलिस ने बरामद किया. जांच पूरी होने के बाद शनिवार को पुलिस ने असली मालिक को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने पूरी रकम वापस लौटा दी. अपने खोए हुए पैसे वापस पाकर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस पूरी घटना में ईमानदारी दिखाने वाले युवक को भी सम्मानित करने की बात कही है.

दरअसल, मामला शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां तीन दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव काबड़ौत के पास सड़क पर चार लाख रुपये की नगदी बिखरी हुई मिली थी. जब एक युवक की निगाह उस पर पड़ी तो उसने पैसे खुद समेटने के बजाय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी रुपयों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने मीडिया सामने असली मालिक को सौंपे पैसे

इस दौरान बलवा इंचार्ज मुकेश कुमार दिनकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की. जांच के दौरान पुलिस को रुपयों की गड्डी पर बैंक की मुहर मिली, जिसके आधार पर असली मालिक तक पहुंचने में मदद मिली. जांच में सामने आया कि यह रकम हरियाणा के करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के नगला रोडान निवासी विद्या सागर की है. पूछताछ में विद्या सागर ने बताया कि वह अपने पार्टनर शिवम के साथ बैंकिंग और निवेश से जुड़ा काम करता है और विभिन्न बैंकों के जरिए लेनदेन होता है. विद्या सागर के अनुसार, उसके पार्टनर के भाई करीब 35 लाख रुपये लेकर जा रहे थे, उसी दौरान बैग की चैन खुलने से चार लाख रुपये रास्ते में गिर गए थे. मामले का खुलासा होने के बाद शामली पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बरामद चार लाख रुपये विधिवत रूप से विद्यासागर को सौंप दिए.

 यह भी पढ़ें- Hit and Run: बाइक समेत युवकों को करीब 5 KM तक सड़क पर घसीटती रही बस,  4 दोस्तों को रौंदा; 3 की मौके पर ही मौत


अपने खोए हुए पैसे वापस पाकर विद्यासागर ने शामली पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की और साथ ही उस युवक अमित का भी धन्यवाद किया, जिसने ईमानदारी दिखाते हुए पैसे मिलने की सूचना पुलिस को दी. वहीं, इस पूरे मामले पर शामली के एसपी एनपी सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले हाईवे पर करीब चार लाख रुपये बरामद हुए थे. जांच के बाद आज वास्तविक मालिक को रकम लौटा दी गई है. साथ ही जिस युवक ने ईमानदारी दिखाते हुए सूचना दी, उसे भी जल्द सम्मानित किया जाएगा.

 यह भी पढ़ें- ''यह एक विशेष परंपरा और मान्यताओं वाली सोसायटी है और यहां हिंदू रहते हैं, दूसरे लोग न खीरदें मकान''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shamli News, UP News, Uttar Tradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com