प्रतीकात्मक फोटो.
- यूपी के मथुरा में शुरू किया गया आधार कार्ड बनना
- कोई भी व्यक्ति शुल्क चुकाकर बना सकता है कार्ड
- बैंकों की शहर व देहात शाखाओं में लगाए गए शिविर
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला प्रशासन ने आधार कार्ड बनवाने के लिए सहूलियत देने के लिए 20 बैंक शाखाओं में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की है. अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रविंद्र कुमार ने बताया, अग्रणी जिला प्रबंधक के माध्यम से सिंडीकेट बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक व इलाहाबाद बैंक की शहर व देहात की पांच-पांच शाखाओं में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू हो चुकी है.
यह भी पढ़ें : बड़ी राहत: पैन कार्ड से आधार को लिंक करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई
VIDEO: आधार कार्ड के बिना दिल्ली के स्कूलों में नहीं हो रहा दाखिला
कोई भी यहां बनवा सकता है आधार कार्ड
उन्होंने बताया, इन शाखाओं पर कोई भी नागरिक सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क चुकाकर अपना नया आधार कार्ड, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड में संशोधन जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकता है. एडीएम ने बताया, बैंकों में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने का अभियान इस माह के अंत तक चलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aadhaar