उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में जंगल में चल रही पटाखा की अवैध फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक विस्फोट हो गया, जिससे वहां काम करने वाले मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. हादसे की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए. फैक्ट्री जंगल में होने के कारण घायलों को इलाज के लिए चारपाई पर लिटाकर एम्बुलेंस तक लाया गया. इसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया.
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर निकालने का प्रयास शुरू हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर फैक्ट्री संचालित हो रही थी. वहां एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाने के कारण घायलों को चारपाई पर लिटाकर इलाज के लिए एम्बुलेंस तक ले जाया गया. इसके बाद उन्हें मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज भेज दिया गया.
विस्फोट में झुलसे लोगों ने बताया कि हम वहां पटाखे बना रहे थे, पता ही नहीं चला कि कब धमाका हो गया. उन्हें कुछ भी नजर नहीं आया. वहां करीब 10 लोग काम कर रहे थे. जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थीं. ये पटाखा फैक्ट्री जंगल में खुले स्थान पर झोपड़ी बनाकर चलाई जा रही थी.
जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को हुई, जिलाधिकारी समेत आलाधिकारी मेडिकल कालेज पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों से हालचाल जाना है. फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली से पहले लाइसेंस रिनुवल के जितने भी प्रकरण होते हैं, उसमें सीएफओ और एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण करके अनुमति दी जाती है. कोई भी स्टोर आबादी के बीच में न हो. समथर में अवैध रूप से खुले में पटाखा निर्माण हो रहा था. जब ये चल रहा था तब इसकी भनक क्यों नहीं लगी, इसकी भी जांच कराई जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं